फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brick kiln laborer died after falling from the roof

Agra News: छत से गिरे ईंट भट्ठा मजदूर की मौत

Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln laborer died after falling from the roof
अमांपुर। क्षेत्र के नगला प्रान सुख गांव में छत से गिरकर घायल भट्टा मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गर्मी के कारण वह 7 जून को छत पर सो रहा था पैर फिसलने घायल हो गया था।नगला प्रान सुख गांव निवासी जोगराज सिंह (30) भट्टा पर मजदूरी कर परिवार को पालता था। 7 जून को वह अपने मकान में गर्मी के कारण छत पर सो रहा था। छत पर कोई बाउंड्री नहीं है। जिसके कारण पैर फिसलने पर वह सड़क पर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे आगरा निजी चिकित्सक के पास ले गए। शनिवार की देर शाम उपचार के दौरान जोगराज ने दम तोड़ दिया। उसके एक बेटा और एक बेटी है के सिर से उसकी मौत से पिता का साया उठ गया। कोतवाली प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि मजदूर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिया भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed