फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   break illegal construction

तोड़ा गया पूर्व मेयर माहौर का अनधिकृत निर्माण

Fri, 22 Jan 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 22 Jan 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
break illegal construction
आगरा। शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान के तहत गुरुवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने अमर होटल से लेकर शमसाबाद रोड पर उपाध्याय हास्पिटल तक अतिक्रमण हटाए। इस बीच पूर्व मेयर किशोरीलाल माहौर के होटल के बाहर हो रहे अनधिकृत निर्माण को तोड़ दिया गया। सोमवार को यहां से आगे अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के सहायक अभियंता एसपी वार्ष्णेय ने बताया कि गुरुवार को अभियान की शुरुआत अमर होटल तिराहे से कई गई थी। मार्ग में स्थायी निर्माण कम, अस्थायी निर्माण अधिक थे, जिन्हें अधिकांश लोगों ने तो स्वयं ही हटा लिया था, जो रह गए थे उन्हें नगर निगम की जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। विभव नगर चौराहे के पास कई खोखे थे वे भी हटा दिए गए। आकाशवाणी केंद्र से आगे पूर्व मेयर किशोरी लाल माहौर के होटल चाणक्य के बाहर हो रहे अवैध निर्माण को भी गिरा दिया गया। उपाध्याय हास्पिटल के बाहर नाली को पाट लिया गया था। नगर निगम की टीम ने आधी नाली को साफ करा दिया। शेष हिस्से को तोड़ने के लिए हास्पिटल संचालकों को समय दिया गया है। एक होटल संचालक से 4000 रुपए और एक खोखा संचालक से 500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। एसपी वार्ष्णेय ने बताया कि अब सोमवार को अभियान यहां से आगे चलेगा। नगर निगम की टीम ने निशान लगा दिए हैं। जितने निर्माण निशानों की जद में आ रहे हैं उन्हें सोमवार तक का समय दे दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed