फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bralient students in kasganj

मेधावियों को किया पुरस्क़ृत, दिए गए प्रशस्ति पत्र

Sun, 08 Sep 2019 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
bralient students in kasganj
कासगंज के गंजडुंडवारा में राष्ट्रीय जागरूक जन समिति द्वारा मेधावी छात्रा साक्षी को सम्मानित कर? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। राष्ट्रीय जागरूक जन समिति ने गंजडुंडवारा कॉलेज में मेधावी छात्र छात्रा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया और प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य जेएस चौधरी ने कहा कि पुरस्कार से बच्चों को हौसंला मिलता है। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से हर मंजिल प्राप्त की जा सकती हैं। अपना आत्म विश्वास बनाए रखें और मेहनत के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रबंधक विजितेंद्र कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से मेधावियों के साथ साथ अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलती हैं।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय की छात्रा के स्नातक कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर साक्षी सिंह राघव, द्वितीय स्थान पर प्राप्त करने पर पूनम कुमारी को पुरस्क़ृत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों को भी पुस्तकें एवं वस्त्र वितरित किए गए। प्राचार्य डीएस खान ने आभार जताया। इस मौके पर प्रो. राजेंद्र सिंह सोलंकी, अनिल पचौरी, योगेंद्र दुबे, तेज प्रताप सिंह, रामआसरे पचौरी, समाजसेवी चंद्रभान आर्य, जोगेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed