{"_id":"69fb83315546a163a40321b6","slug":"boy-hanged-himself-after-being-refused-permission-to-play-online-games-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: परिजन के ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर बालक ने दी थी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: परिजन के ऑनलाइन गेम खेलने से रोकने पर बालक ने दी थी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला था शव
Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
सार
पुलिस ने शव की शिनाख्त शमशाबाद के नगला सूरजभान निवासी 12 वर्षीय कृष्णा के रूप में की थी। पिता देवेंद्र ने करीबी रिश्तेदार पर शक जताया था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना एकता के रजरई में खाद-बीज की दुकान के ऊपर बने कमरे में मिले बालक की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फंदे से दम घुटना आई है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने बालक ने यह कदम उठाया। हालांकि परिजन मामले में करीबी रिश्तेदारों पर हत्या का शक जता रहे हैं। पुलिस इस कोण से भी जांच कर रही है।
रजरई में स्थित गुरुजी कृषि सुरक्षा केंद्र के ऊपर बने कमरे में मंगलवार रात खिड़की के कुंदे से लगे फंदे पर बालक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त शमशाबाद के नगला सूरजभान निवासी 12 वर्षीय कृष्णा के रूप में की थी। पिता देवेंद्र ने करीबी रिश्तेदार पर शक जताया था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। स्थिति को देखते हुए थाना पुलिस ने परिजन को साथ ले जाकर वाजिदपुर के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार करवाया।
एकता थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। जांच में पता चला है कि बालक को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। परिजन ने उसे गेम खेलने से मना कर दिया था। माना जा रहा है कि इस बात से अवसाद में आकर बालक ने ऐसा कदम उठा लिया। वह आत्महत्या करने के लिए रजरई की उस दुकान पर क्यों गया? घर से शाम 4 बजे निकलने के बाद वह किस-किस के पास गया। इसका पता लगाया जा रहा है। परिजन के आरोपों के आधार पर भी जांच की जा रही है।