{"_id":"5bb0fbb1867a5501a17655de","slug":"boxer-mike-tyson-watched-the-taj-mahal-with-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब विश्व के मशहूर मुक्केबाज ने ताजमहल को देखकर कहा ‘शानदार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब विश्व के मशहूर मुक्केबाज ने ताजमहल को देखकर कहा ‘शानदार’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के साथ मुक्केबाज माइक टायसन ने ताजमहल का किया दीदार।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में पूर्व हैवीवेट बाक्सर चैंपियन अमेरिका निवासी माइक टायसन ने पत्नी लाकिया स्पाइसर के साथ रविवार को ताजमहल का दीदार किया। होटल अमर विलास में कुछ देर रुकने के बाद वह ताजमहल पहुंचे। ताज में प्रवेश करते ही उनके मुंह से पहला शब्द ‘शानदार’ निकला।
विज्ञापन
टायसन लगभग पचास मिनट तक ताजमहल के मुख्य परिसर में रहे। उन्होंने ताजमहल के इतिहास को जानने की काफी उत्सुकता दिखाई। गाइड से कई
प्रश्न किए। विदेशी पर्यटकों ने उनको पहचान लिया और ऑटोग्राफ लेने वालों की उनके आसपास भीड़ सी लग गई।
एयरपोर्ट पर मुंबई से सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ पहुंचे माइक टायसन का स्वागत उत्तर प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री रामसकल गुर्जर, विनय प्रताप सिंह चौहान, केवीएस परमार, संजय चौहान ने किया।
विज्ञापन