फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Both accused of attempting to rape a student arrested

Agra News: छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2024 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Both accused of attempting to rape a student arrested
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को दुष्कर्म की नीयत से सरेराह झाड़ियों में घसीट कर ले जाने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेज दिया।शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा को दो युवकों ने आवास विकास कॉलोनी के निकट झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख-पुकार सुनकर लोगों के आने पर दोनों आरोपी भाग निकले। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर आरोपी शिवम एवं अंशुल निवासी आवास विकास कालोनी के खिलाफ सदर कोतवाली में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत कराया। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास शुरू कर दिए। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी को आरोपियों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। पुलिस बताए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि छात्रा के साथ हुई घटना के दोनों आराेपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कार्रवाई कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed