फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Booking a car killed the driver on the way three sentenced to life imprisonment

UP: कार की बुकिंग...इसलिए बीच रास्ते में कर डाली चालक की हत्या, झाड़ियों में फेंकी लाश; तीन को उम्रकैद

Wed, 30 Jul 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 30 Jul 2025 09:45 AM IST
सार

आगरा में घूमने के लिए कार बुक कराने के बाद चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अदालत ने इस मामले के तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Booking a car killed the driver on the way three sentenced to life imprisonment
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चालक की हत्या कर कार लूटने और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में अदालत ने एटा के थाना अलीगंज के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी जाहिद, राजू यादव और फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज क्षेत्र के बरा भिकपुर निवासी अनुपम यादव को दोषी पाया। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभारी क्षेत्र नीरज महाजन ने घटना के 25 साल बाद तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही तीनों पर 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


वृंदावन के गांव जोनई निवासी पदम सिंह ने थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराते हुए बताया था कि वृंदावन से 31 जनवरी 2000 को कुछ लोगों ने आगरा घूमने के लिए उनके भाई अमर सिंह की कार एक हजार रुपये में बुक कराई थी। कार अमर सिंह खुद चलाते थे। ताजमहल, लालकिला घूमने के बाद सिकंदरा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने कार चला रहे अमर सिंह के साथ मारपीट की। विरोध पर आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी और हाथ-पैर बांधकर शव झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन अप्रैल 2000 को आरोपी जाहिद उर्फ बंटा, राजू यादव और अनुपम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही उनके कब्जे से लूटी हुई कार भी बरामद कर ली थी। 13 जून को विवेचक ने अदालत में आरोपपत्र प्रस्तुत किया था। तब से सुनवाई चल रही थी। मंगलवार को अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed