फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bones found during excavation of ancient mound in Etah will be tested in Agra

UP News: एटा में प्राचीन टीले की खुदाई में निकलीं हड्डियां, आगरा में होगा इनका परीक्षण

Fri, 02 Aug 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 10:11 AM IST
सार

प्राचीन टीले की खुदाई में निकलीं हड्डियों को परीक्षण के लिए आगरा भेजा गया है। प्रथमदृष्टया सभी हड्डियां पशुओं की लग रही थी, लेकिन फिर भी पुलिस को सूचित किया गया। 
 

विज्ञापन
Bones found during excavation of ancient mound in Etah will be tested in Agra
खुदाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

एटा के पटियाली में नगर के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर गुरु द्रोणाचार्य टीले की खुदाई में बुधवार को निकली हड्डियों को पुलिस ने परीक्षण के लिए आगरा भेजा है।
विज्ञापन


नगर के प्राचीन टीला गुरु द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में बंधन योजना के तहत सौंदर्यीकरण होना था। इसके निर्माण के लिए बुधवार को नींव की खुदाई चल रही थी। देर शाम को नींव में कुछ हड्डियां निकलीं। इन्हें देखकर कार्य कर रहे मजदूरों ने काम रोक किया। हड्डियों की सूचना पर कुछ नगरवासी भी मौके पर पहुंच गए। प्रथमदृष्टया सभी हड्डियां पशुओं की लग रही थी, लेकिन फिर भी पुलिस को सूचित किया गया। 
विज्ञापन


पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने हड्डियों को कब्जे में लेकर निरीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि हड्डियों को जांच के लिए आगरा भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed