{"_id":"5bba0532867a55687855ea48","slug":"bollywood-actress-vijayta-pandit-arrives-at-vrindavan-to-take-body-of-nephew","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: भांजे की लाश देख फफक पड़ीं अभिनेत्री विजयता पंडित, पुलिस से लगाई ये गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: भांजे की लाश देख फफक पड़ीं अभिनेत्री विजयता पंडित, पुलिस से लगाई ये गुहार
Sun, 07 Oct 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Updated Sun, 07 Oct 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों के साथ विजयता पंडित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री विजयता पंडित अपने भाई संगीतकार जतिन और अन्य परिजनों के साथ मृतक भांजे वरुण का शव लेने वृंदावन पहुंचीं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने वरुण का शव उन्हें सौंप दिया। इसके बाद वृंदावन में यमुना किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुंबई के वर्सोवा निवासी डगलस वरुण एंडरसन (37) पिछले पांच साल से वृंदावन के चैतन्य विहार में रह रहा था। शनिवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
तस्वीरें: भांजे की लाश देख फफक पड़ीं अभिनेत्री विजयता पंडित, पुलिस से लगाई ये गुहार
2 of 5
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों के साथ विजयता पंडित
- फोटो : अमर उजाला
भांजे की मौत की खबर मिलते ही फिल्म अभिनेत्री विजयता पंडित और उनके भाई संगीतकार जतिन पंडित परिवार के साथ रविवार को वृंदावन आईं। अभिनेत्री विजयता पंडित भांजे वरुण का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने पुलिस से गुहार भी लगाई। विजयता ने पुलिस से कहा कि बिना पोस्टमार्टम के ही भांजे की बॉडी उन्हें दे दी जाए, लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई का हवाला दे दिया।
तस्वीरें: भांजे की लाश देख फफक पड़ीं अभिनेत्री विजयता पंडित, पुलिस से लगाई ये गुहार
3 of 5
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों के साथ विजयता पंडित
- फोटो : अमर उजाला
भांजे की लाश देख आंखों से बह रहे आंसू अभिनेत्री विजयता पंडित का दर्द साफ बयां कर रहे थे। पहले उन्होंने वृंदावन प्रभारी निरीक्षक से गुहार लगाई फिर एसएसपी बबलू कुमार से बॉडी दिलवाने को कहा, पर कोई बात नहीं बनी तो पोस्टमार्टम के बाद परिवारवाले भांजे वरुण की बॉडी को अपने साथ ले गए। मीडिया ने सवाल पूछे तो वो कुछ भी नहीं बोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: भांजे की लाश देख फफक पड़ीं अभिनेत्री विजयता पंडित, पुलिस से लगाई ये गुहार
4 of 5
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों के साथ विजयता पंडित
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन की चैतन्य विहार कालोनी में किराये पर रह रहा मूलरूप से मुंबई निवासी डगलस वरुण एंडरसन काफी समय से डिप्रेशन में था। पत्नी बेटे के छोड़कर आस्ट्रेलिया जाने के बाद मां माया ने वरुण को संभाला था लेकिन चार वर्ष पूर्व मां के देहांत के बाद वरुण टूट गया। तभी से वरुण भारी डिप्रेशन का शिकार हो गया। डिप्रेशन में ही वरुण ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। यह बात वरुण के मामा फिल्म संगीतकार जतिन ने बताई।
विज्ञापन
तस्वीरें: भांजे की लाश देख फफक पड़ीं अभिनेत्री विजयता पंडित, पुलिस से लगाई ये गुहार
5 of 5
यमुना किनारे किया अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पोस्टमार्टम से शव मिलने के बाद रविवार की शाम यमुना के शमशान घाट पर वरुण का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि वरुण के ममेरे भाई यश शर्मा ने दी। इस दौरान वरुण की मौसी फिल्म अभिनेत्री विजयता पंडित बार-बार अपने भांजे को याद कर फफक पड़ीं। परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई लिखित तहरीर भी नहीं दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।