{"_id":"6ae5d18c285c6332c209ce40","slug":"body-of-nursing-student-exhumed-from-grave-female-constable-dies-by-suicide-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरें: कब्र से निकाला नर्सिंग छात्रा का शव, महिला सिपाही ने की खुदकुशी; तीन मंजिला भवन में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरें: कब्र से निकाला नर्सिंग छात्रा का शव, महिला सिपाही ने की खुदकुशी; तीन मंजिला भवन में लगी भीषण आग
Sat, 31 Oct 2026 05:01 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:01 PM IST
सार
ब्रज क्षेत्र में शनिवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की माैत का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। अंतिम संस्कार के अगले दिन परिजन ने छात्रा का शव क्रब से बाहर निकाल लिया। मैनपुरी से शव को फिरोजाबाद मुख्यालय ले जाकर दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। आगरा में पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। मथुरा में तीन मंजिला भवन में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद में नर्सिंग छात्रा की माैत के बाद शुक्रवार को परिजन ने मैनपुरी में शव का अंतिम संस्कार किया था। अगले ही दिन परिजन ने शव कब्र से बाहर निकाल लिया। शव लेकर फिरोजाबाद मुख्यालय पहुंच गए। दोबारा पोस्टमार्टम और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। वहीं, आगरा में महिला सिपाही का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला सिपाही का शव पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला। मोबाइल में सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मथुरा में तीन मंजिला भवन में भीषण आग लग गई। लपटें और धुएं का गुबार देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने लपटों पर काबू पाया। मैनपुरी के घिरोर में 12वीं की छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फिरोजाबाद में एक चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी द्वारा मोबाइल पर प्रेमी से बात करने का विरोध करने पर उपजे विवाद में पत्नी ने पति के निजी अंग पर दांत से काटकर उसे घायल कर दिया।
फंदे पर लटका मिला महिला सिपाही का शव: अवसाद में खुदकुशी की आशंका, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट
आगरा के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में महिला सिपाही का शव फंदे से लटका मिला। प्रथम दृश्टया अवसाद में महिला सिपाही के खुदकुशी करने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है...पढ़ें पूरी खबर
नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला गर्माया: दफन शव निकालकर मुख्यालय पहुंचे परिजन, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
यूपी के फिरोजाबाद जिले में नर्सिंग छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। परिजन ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।अधिकारियों के समझाने पर परिजन छात्रा के शव के अंतिम संस्कार के लिए माने थे। शनिवार को परिजन ने जेसीबी की मदद से शव बाहर निकलवाया। शव को लेकर फिरोजाबाद पहुंच गए...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मथुरा: तीन मंजिला भवन में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरातफरी; दमकल ने पाया लपटों पर काबू
मथुरा में तीन मंजिला भवन में शनिवार को भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों को देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया...पढ़ें पूरी खबर
12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड!: कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव ढकरई में शनिवार को इंटरमीडिएट की 16 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया...पढ़ें पूरी खबर
पत्नी ने किया पाप: करवाचौथ की रात दांत से काटा पति का निजी अंग, बीवी की इस हरकत से शर्मसार हुआ रिश्ता
यूपी के फिरोजाबाद में करवाचौथ के पावन पर्व पर दांपत्य जीवन को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी द्वारा मोबाइल पर प्रेमी से बात करने का विरोध करने पर उपजे विवाद में पत्नी ने पति के निजी अंग पर दांत से काटकर उसे घायल कर दिया। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है...पढ़ें पूरी खबर