Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   body of married woman found hanging in Agra her parents said her in-laws killed her

Agra: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मायकेवाले बोले- दहेज के लिए ससुरालीजन करते थे प्रताड़ित; अब मार डाला

Wed, 19 Jun 2024 12:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 12:47 PM IST
सार

ताजनगरी में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। खबर पाकर पहुंचे मायकेवालों ने कहा कि दहेज के लिए ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। अब हत्या कर दी। 

विज्ञापन
body of married woman found hanging in Agra her parents said her in-laws killed her
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार रात को विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। दो वर्ष पहले विवाहिता की शादी आसिफ से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि हत्या कर उसका शव फंदे पर लटकाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के पीलाखार की है। इटावा के उसराहार निवासी शहजान खां ने पुत्री फरजाना का निकाह 16 जुलाई 2022 को पीलाखार निवासी आसिफ से किया था। शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही सुसराल पक्ष ने और दहेज की मांग शुरू कर दी। पिता शहजान ने बताया कि कई बार बेटी और दामाद को पैसा दिया। फिर भी दामाद ने दहेज के लालच में उत्पीड़न बंद नहीं किया।
विज्ञापन


ससुराल वालों ने मंगलवार सुबह फोन किया। बताया कि बेटी ने आत्महत्या कर ली है। शक है कि उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। पिता ने दामाद, सास व ससुर सहित पांच के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ट्रांस यमुना के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed