{"_id":"69b08a71d250db36c90db053","slug":"body-found-near-liquor-shop-heart-attack-confirmed-agra-news-c-421-1-sagr1001-3233-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शराब ठेके के पास मिला शव, हार्टअटैक की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शराब ठेके के पास मिला शव, हार्टअटैक की पुष्टि
Wed, 11 Mar 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
एत्मादपुर। बरहन तिराहे स्थित देशी शराब ठेका के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान कस्बा के पंचम बिहार निवासी 32 वर्षीय मजदूर शैलेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। निरीक्षक ने बताया कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया है। पुलिस को पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
पिता बाबूलाल ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। शैलेंद्र उनका सबसे छोटा बेटा था। वह अविवाहित था और मकान में शटरिंग लगाने का काम करता था। वह सोमवार सुबह काम करने के लिए घर से निकला था। शाम 7 बजे फोन करने पर उसने भंडारे में जाने की बात कही थी। काफी देर तक वापस न आने पर फोन लगाया तो नहीं लगा। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह सड़क पर शव पड़ा देखकर पुलिस को जानकारी दी थी।