फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   board exam 2023 evaluation process how board exam copies are checked know marking scheme

Board Exam 2023: पहले दिन कॉपी जांचने नहीं पहुंचे 1693 परीक्षक, जानें क्यों बनाई दूरी

Sun, 19 Mar 2023 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 08:44 AM IST
सार

एमडी जैन इंटर कॉलेज में काॅपियों के बंडल बनाने और परीक्षकों के प्रशिक्षण के कार्य मूल्यांकन नहीं हुआ। रविवार से यहां भी मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। पहले दिन पांचों केंद्रों के लिए 693019 काॅपियां भेजी गईं और इनकी जांच के लिए 3084 परीक्षक लगाए गए थे।

विज्ञापन
board exam 2023 evaluation process how board exam copies are checked know marking scheme
यूपी बोर्ड परीक्षा काॅपियों का मूल्यांकन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के पहले दिन ही अव्यवस्थाएं दिखीं। केंद्रों पर विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंच पाईं। परीक्षकों की संख्या भी कम रही। चार केंद्रों पर पहले दिन केवल 5233 काॅपियां ही जांची जा सकीं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पहले दिन चार केंद्रों पर मूल्यांकन हुआ है। एमडी जैन इंटर कॉलेज में काॅपियों के बंडल बनाने और परीक्षकों के प्रशिक्षण के कार्य मूल्यांकन नहीं हुआ। रविवार से यहां भी मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। पहले दिन पांचों केंद्रों के लिए 693019 काॅपियां भेजी गईं और इनकी जांच के लिए 3084 परीक्षक लगाए गए थे। इसमें से 1693 परीक्षक अनुपस्थित रहे और 1391 ने 5233 काॅपियां जांची हैं। एक-दो दिन में पूर्ण संख्या से काॅपियों का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

ये रही मूल्यांकन की स्थिति:

केंद्र             आवंटित परीक्षक उपस्थित अनुपस्थित आवंटित कापियां मूल्यांकन

जीआइसी 379             110             269             96873             1010
आरबीएस 389             113             276             119306             1417

एमडी जैन 435             212             223             101714             -
फतेहचंद स्कूल 956             462             493             204810             1079

नगर निगम स्कूल 926             494             432             170316             1727

 

मूल्यांकन बहिष्कार के लिए परीक्षकों से किया संपर्क


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के पदाधिकारियों ने केंद्रों पर जाकर मूल्यांकन का बहिष्कार करने के लिए परीक्षकों से संपर्क किया। जिलाध्यक्ष चौधरी एसपी सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाली समेत सात सूत्री मांगों के लिए संगठन मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहा है। इस दौरान लव प्रकाश गुप्ता, सलाउद्दीन, आलोक कुमार, अजय पांडेय, वीरेश यादव, सुरेश तिवारी, अलका तिवारी, रहना खातून, कल्पना अग्रवाल, प्रियंका चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed