फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   blood stains found in car and house of accused In case of kidnapping and murder of youth in Agra

युवक का अपहरण के बाद हत्या का मामला: आरोपी की कार व घर में मिले खून के धब्बे; मुरैना में शव को लगाया ठिकाने

Sat, 08 Jun 2024 09:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jun 2024 09:01 AM IST
सार

युवक की अपहरण के बाद हत्या का मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को आरोपी की कार व घर में खून के धब्बे मिले है। मुरैना में शव को ठिकाने लगाने का शक है। 

विज्ञापन
blood stains found in car and house of accused In case of kidnapping and murder of youth in Agra
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मुखबिरी के शक में युवक का अपहरण करने के मामले नया खुलासा हुआ है। युवक की हत्या करके शव को कार की डिक्की में रखकर ठिकाने लगाने के लिए ले जाया गया था। अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आरोपी राहुल जोशी के घर और कार में खून के धब्बे मिले हैं। 

विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मिले खून का नमूना लिया है। इनका डीएनए मिलान वह सुशील चाहर के माता-पिता से करेगी। इसके अलावा एक टीम को मुरैना रवाना किया गया है। वह यह दो जून के बाद इलाके में मिले अज्ञात शवों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन

मामला मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला हट्टी का है। यहां के रहने वाले और भवन निर्माण की ठेकेदारी करने वाले गुलाब सिंह के 24 वर्षीय बेटे सुशील चाहर का 2 जून को अपहरण हो गया था। 4 जून को सुशील की मां भूरी देवी ने मलपुरा थाने में राहुल जोशी और उसके दो साथियों के खिलाफ बेटे के अपहरण के मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने राहुल जोशी और एक महिला को पकड़कर पूछताछ की। 

विज्ञापन

राहुल ने सुशील चाहर की हत्या कर शव ठिकाने लगाना स्वीकार किया। मादक पदार्थ और शराब तस्करी समेत कई मुकदमों में जेल जा चुके राहुल जोशी से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसे सुशील पर मुखबिरी करने का शक था। जिसके चलते दो जून को उसे घर पर बुलाकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के घर और कार की जांच की। राहुल की कार की डिक्की से पुलिस को खून मिला है। उसके घर में भी खून के धब्बे मिले। फोरेंसिक टीम ने इन साक्ष्यों को घटनास्थल से एकत्रित किया। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि शव की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। एक टीम को मुरैना भेजा गया है।

टोल पर मिले कार के फुटेज

आरोपी राहुल जोशी की कार के फुटेज पुलिस को इलाके के अलावा टोल पर भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसने सुशील चाहर की हत्या के बाद आरोपित कार की डिक्की में शव को रखकर चंबल नदी में फेंकने लेकर गए थे। जिससे कि शव चंबल में रहने वाले मगरमच्छों और घडि़यालों का निवाला बन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed