{"_id":"5bc1c582bdec22695035f8c8","slug":"blood-shortage-in-sn-medical-college-blood-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खून की कमी से जूझ रहा एसएन मेडिकल कॉलेज, ब्लड बैंक स्टाफ ने की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून की कमी से जूझ रहा एसएन मेडिकल कॉलेज, ब्लड बैंक स्टाफ ने की ये अपील
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 13 Oct 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में नेगेटिव, एबी, बी ग्रुप की कमी हो गई है। इससे मरीजों के इलाज में दिक्कत आ रही है। यह देख ब्लड बैंक प्रशासन ने सामाजिक संगठन और दाताओं से रक्तदान की अपील की है।
मेडिकल कॉलेज में जननी सुरक्षा योजना, कैदी, थैलेसीमिया, कैंसर और एचआईवी के मरीजों को बिना एक्सचेंज के रक्त निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस तरह के मरीज हर महीने 150 से 180 रहते हैं।
ए, एबी, बी और ओ के नेगेटिव ब्लड की बहुत मारामारी है। इसके बमुश्किल एक-दो यूनिट रक्त रहता है। पाजीटिव में एबी, बी ग्रुप के ब्लड की कमी है। ऐसे में मरीजों को दिए जाने वाले निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही है।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि नेगेटिव ब्लड ग्रुप की तो हमेशा ही कमी रहती है। बी, एबी पाजीटिव की भी कमी है। इमरजेंसी में मेडिकल छात्र, जूनियर और सीनियर डाक्टरों को रक्तदान के लिए बुलाना पड़ रहा है। मरीज हित में दाता रक्तदान कर सकते हैं।
नेत्रदान के लिए 9639592894 पर करें कॉल
एसएन मेडिकल कॉलेज ने नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए हेल्प लाइन नंबर (9639592894) जारी कर दिया है। आई बैंक प्रभारी डॉ. शैफाली मजूमदार ने बताया कि कोई भी नेत्रदान के लिए इस पर फोन कर सकते हैं। यहां से नेत्र सर्जन की टीम पहुंचकर कार्निया प्राप्त करेगी।
इसी कड़ी में आगरा कैंट निवासी मेजर प्राची दुबे ने अपने पिता कृष्णा दुबे (77 साल) के देहांत के बाद हेल्प लाइन नंबर पर फोन किया। यहां से डॉ. आदर्श यादव, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार की टीम ने घर जाकर कार्निया प्राप्त की।