{"_id":"66fb9c343f825ba46c0bbc8b","slug":"blood-donation-camps-organized-by-amar-ujala-foundation-on-occasion-of-national-voluntary-blood-donation-day-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर: मरीजों की जान बचाने को बढ़ाया कदम, लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर: मरीजों की जान बचाने को बढ़ाया कदम, लोगों ने किया रक्तदान
Tue, 01 Oct 2024 12:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:22 PM IST
सार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मरीजों की जान बचाने को लोगों ने कदम बढ़ाया। इस मौके पर रक्तदान किया।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए। एकत्रित रक्त से कैंसर, थैलेसीमिया, एनमिक गर्भवती, लावारिस मरीजों का इलाज होगा। रक्तदाताओं को फाउंडेशन की ओर से प्रशस्तिपत्र और ब्लड बैंक की ओर से प्रमाण पत्र दिए गए। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने लोगों से मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
यहां लगे हैं शिविर
- अमर उजाला कार्यालय गुरु का ताल सिकंदरा : सुबह 9 से दोपहर 4 बजे।
- एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक : सुबह 9 से शाम 6 बजे।
- जिला अस्पताल ब्लड बैंक : सुबह 9 से शाम 6 बजे।
ये लोग कर सकते हैं रक्तदान:
- 45 किलोग्राम से अधिक वजन हो।
- 18 से 65 साल की उम्र के महिला-पुरुष।
- हीमोग्लोबिन 12.5 से ग्राम/डै.ली. से अधिक हो।
- रक्तदान किए हुए 90 दिन हो गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन