{"_id":"5f760ec48ebc3e9bc567b700","slug":"blood-donation-camp-father-donate-blood-at-birthday-of-daughter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जज्बा: रक्तदान के लिए किसी ने नौकरी से छुट्टी ली, किसी ने दुकान देरी से खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बा: रक्तदान के लिए किसी ने नौकरी से छुट्टी ली, किसी ने दुकान देरी से खोली
Fri, 02 Oct 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:10 AM IST
सार
शिविर में डॉ. नीतू चौहान, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. गरिमा, डॉ. मोहित, प्रमोद बघेल, दामोदर सिंह, दिलीप कुमार, यशवंत भारती, अनवर खान ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
शिविर में रक्तदान करती युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं ने गजब का जज्बा दिखाया। किसी ने नौकरी से छुट्टी लेकर रक्तदान किया तो किसी ने दुकान देरी से खोली। रक्तदाताओं में एनसीसी कैडेट्स, पुजारी और पूर्व सैनिक शामिल रहे। कुल 70 लोगों ने रक्तदान किया।
अमर उजाला कार्यालय में लगे शिविर में 50, जिला अस्पताल ब्लड बैंक में आठ और एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में 12 लोगों ने रक्तदान किया। इनको फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
शिविर में डॉ. नीतू चौहान, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. गरिमा, डॉ. मोहित, प्रमोद बघेल, दामोदर सिंह, दिलीप कुमार, यशवंत भारती, अनवर खान ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
अमर उजाला कार्यालय में लगे शिविर में 50, जिला अस्पताल ब्लड बैंक में आठ और एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में 12 लोगों ने रक्तदान किया। इनको फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन
शिविर में डॉ. नीतू चौहान, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. गरिमा, डॉ. मोहित, प्रमोद बघेल, दामोदर सिंह, दिलीप कुमार, यशवंत भारती, अनवर खान ने व्यवस्था संभाली।
Trending Videos
बेटी के जन्मदिन पर किया रक्तदान
बिचपुरी के अनिल सिंह अपनी बेटी मोनिका और बेटे नितिन के साथ और धौलपुर हाउस के हरेंद्र मल्होत्रा ने बेटी के जन्मदिन पर रक्तदान किया। भारत विकास परिषद के चंद्रवीर सिंह, अनुज अग्रवाल, किशोर थारवानी और अनिल धींगरा के अलावा दहरौटा निवासी चार दोस्तों कर्मवीर सिंह, पंकज शर्मा, कुंवरपाल और सौरभ ने एकसाथ रक्तदान किया।
रुनकता की माधवी रावत और सिकंदरा के मनदीप जैन ने भी रक्तदान किया। पूर्व एयरफोर्स अधिकारी विनोद यादव और अनिल मित्तल भी रक्त देने पहुंचे। काला महल के श्री गिरधर गोपाल मंदिर के पुजारी लालचंद्र शर्मा रक्तदान करने के बाद मंदिर गए।
आगरा विकास मंच के सदस्यों ने लिया भाग
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, सुनील जैन के अलावा रामलाल आश्रम, महावीर जैन सेवा संगठन, वोरन विलेकस कंपनी के कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। श्रीराम इंटर कॉलेज की एनसीसी की कैडेट्स ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया।