{"_id":"692b33757282713edd0ef850","slug":"blo-will-go-door-to-door-on-sunday-to-collect-sir-forms-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एसआईआर: छुट्टी वाले दिन घर-घर डोर बेल बजाएंगे बीएलओ, मतदाताओं से जमा कराएंगे फाॅर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एसआईआर: छुट्टी वाले दिन घर-घर डोर बेल बजाएंगे बीएलओ, मतदाताओं से जमा कराएंगे फाॅर्म
Sat, 29 Nov 2025 11:25 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:25 PM IST
सार
आगरा में दक्षिण, उत्तर और छावनी विधान सभा क्षेत्र में स्थिति खराब है। ऐसे में डीएम ने खराब प्रगति वाले बीएलओ, सुपरवाइजर से फीडबैक लिया। क्षेत्र में आ रहीं समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
बीएलओ से संवाद करते डीएम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में चार दिन शेष हैं। गणना फॉर्म जमा नहीं हुए। ऐसे में रविवार की छुट्टी के दिन सुबह 8 बजे से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की डोर बेल बजाएंगे। उनसे फॉर्म जमा कराएंगे। जिनका फॉर्म जमा नहीं होगा। उनका नाम सूची से कट जाएगा।
जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं। 36 लाख से अधिक मतदाताओं का एसआईआर प्रक्रिया 4 नवंबर से चल रही है। 4 दिसंबर तक 3696 बीएलओ को मतदाताओं से एसआईआर फार्म जमा कराना है। शहर में दक्षिण, उत्तर और छावनी विधान सभा क्षेत्र में स्थिति खराब है। यहां मतदाताओं ने बड़ी संख्या में फॉर्म जमा नहीं किए हैं। अन्य विधान सभा क्षेत्रों में भी जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद बंगारी ने शनिवार को बूथ वार समीक्षा के निर्देश दिए हैं। फॉर्म जमा कराने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाने को कहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद बंगारी ने सूरसदन में बीएलओ, सुपरवाइजर से संवाद किया। कहा कि सुबह 8 बजे से घर-घर जाएंगे। डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे। सभी मतदाताओं के पास उपलब्ध जानकारी फॉर्म में भरवाकर हस्ताक्षर कराएंगे। फॉर्म को बीएलओ तत्काल जमा करेंगे। डीएम ने खराब प्रगति वाले बीएलओ, सुपरवाइजर से फीडबैक लिया। क्षेत्र में आ रहीं समस्याएं सुनीं। फॉर्म जमा करने में आ रही समस्याओं को लेकर डीएम ने राजनैतिक दलों के बीएलए, पार्षद का सहयोग लेने के लिए कहा। शत प्रतिशत फॉर्म जमा करने के बाद उन्हें एप से या नजदीकी डिजिटाइजेशन सेंटर से फीड करने को कहा है।
विज्ञापन
2003 की सूची में नाम खोजने में मदद करेंगे बीएलओ
जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान के दौरान जिन मतदाताओं के पास 2003 की मतदाता सूची की जानकारी नहीं है, तो उस कॉलम को छोड़ दें। अपना नाम, एपिक नंबर/मतदाता पहचान पत्र संख्या आदि भरकर, हस्ताक्षर या अंगूठा निशानी लगा कर जमा कर दें। 2003 की सूची में नाम खोजने में बीएलओ व सुपरवाइजर सहायता भी करेंगे। अभियान के दौरान बीएलओ के साथ 1600 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उधर, नगर निगम स्थिति स्मार्ट सिटी ऑफिस में बने डिजिटाइज़ेशन सेंटर में करीब 200 ऑपरेटर की फार्म फीडिंग के लिए शिफ्टवार ड्यूटी लगाई है।