फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Black marketing of drugs for intoxication operator of Jai Ram ji medical store arrested racket till Bangladesh

Agra: नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी, मेडिकल स्टोर का संचालक गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल तक फैला है रैकेट

Sat, 26 Nov 2022 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Nov 2022 09:26 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मालदा के कलिया चक थाना में पुलिस ने नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के सदस्य पकड़े हैं। टीम ने इनसे कोडीन युक्त कफ सिरप का जखीरा पकड़ा है।
 

विज्ञापन
Black marketing of drugs for intoxication operator of Jai Ram ji medical store arrested racket till Bangladesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल से आई एसओजी ने जय राम जी की मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इसके संचालक देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली में देर रात तक इससे पूछताछ चलती रही। शनिवार को एसओजी इसे पश्चिम बंगाल लेकर जाएगी। आगरा से बांग्लादेश तक नशे के लिए कफ सिरप की कालाबाजारी हो रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र पांडे ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा के कलिया चक थाना में पुलिस ने नशे के लिए दवाओं की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के सदस्य पकड़े हैं। टीम ने इनसे कोडीन युक्त कफ सिरप का जखीरा पकड़ा है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों से पूछताछ में आगरा के फव्वारा स्थित जय राम जी की मेडिकल स्टोर के संचालक देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू का नाम बताया। कहा कि ये कफ सिरप उससे ही खरीदे हैं। इस पर राज्य सरकार ने एसओजी बनाई और देर शाम आगरा पहुंची। यहां के पुलिस अधिकारियों को संज्ञान में लेकर फव्वारा स्थित इसके मेडिकल स्टोर पर पहुंचे, मौके पर चिंटू मिला और इसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके फोन नंबर जब्त करते हुए पूछताछ कर रही है। शनिवार को ट्रांजिट रिमांड लेकर मालदा लेकर जाएंगे, जहां उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन

कर्मचारियों के मोबाइल किए जब्त 

एसओजी ने जय राम जी की मेडिकल स्टोर पर छह कर्मचारी भी कार्य कर रहे थे। एसओजी की टीम ने इन कर्मचारियों के फोन नंबर जब्त कर लिए हैं। इनके नाम पता और अन्य जानकारी भी की है। आशंका है कि इनके फोन नंबर से नशे के लिए कफ सिरप की कालाबाजारी करने वाले अन्य लोगों की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिंटू के लिए माननीयों की पहुंची सिफारिश

एसओजी की टीम देवेंद्र आहूजा उर्फ चिंटू को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर थाना कोतवाली लेकर आई।  थाने लाते ही इसकी सिफारिश के लिए माननीयों के फोन पहुंचने लगे। लेकिन इनका कोई असर नहीं पड़ा। कुछ माननीयों ने लखनऊ तक की सिफारिश करवाने के लिए चेताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed