फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BKU spokesperson Rakesh Tikait attack on government for fertilizers issue

UP: 'किसानों को जल्द मिले खाद...', राकेश टिकैत ने सरकार को घेरा, बोले- गलत नीतियों से हो रहा खेती में नुकसान

Sun, 21 Sep 2025 01:41 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Sep 2025 01:41 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के कारण खेती में नुकसान हो रहा है। उन्होंने खाद किल्लत को भी जल्द दूर करने की सरकार से मांग की।

विज्ञापन
BKU spokesperson Rakesh Tikait attack on government for fertilizers issue
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने डीएपी खाद की किल्लत को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों को डीएपी खाद मुहैया करना चाहिए।
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने आगरा के आलू की जमकर तारीफ की। कहा कि आलू किसान अपनी फसल पर ध्यान दें। बीते दिनों वह श्रीलंका गए थे, जहां आगरा के आलू की चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि किसान खेती से जुड़ी राजनीति पर भी नजर रखें। युवाओं के खेती से पीछे हटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के कारण खेती में नुकसान हो रहा है। इसकी भरपाई काैन करेगा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

उन्होंने कहा कि सरकार की नीति है कि खेत में नुकसान हो और किसान अपनी जमीन बेच दे, लेकिन हम युवाओं से कहना चाहते हैं कि खेत नुकसान नहीं देता है। बल्कि सरकार की नीतियों के चलते ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि युवा जमीन न बेचें।

राकेश टिकैत मध्य प्रदेश में एक पंचायत में जा रहे थे। इस बीच वह आगरा पहुंचे। उन्होंने मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर की ओर से जिला कार्यालय बनाने के लिए दी गई निजी भूमि का निरीक्षण भी किया।

इस दाैरान पूर्व सैनिक कमल सिंह चाहर ने अपनी पेंशन से बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत के लिए 51 हजार का चेक दिया तो वहीं किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में जिला कमेटी के द्वारा भी 51 हजार रुपए का चेक दिया गया। इस दाैरान रणजीत सिंह यादव, हरेंद्र जसावत, धर्मेंद्र लवानिया, प्रशांत, शिवम चौधरी आदि माैजूद रहे।

ये भी पढ़ें-जनकपुरी महोत्सव: 148 साल में पहली बार...दशरथ बिना हुई माता सीता की विदाई, दो पार्षदों पर अभद्रता का आरोप



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed