फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dispute between King Dasharatha and organising committee at Agra Janakpuri mahotsav

जनकपुरी महोत्सव: 148 साल में पहली बार...दशरथ बिना हुई माता सीता की विदाई, दो पार्षदों पर अभद्रता का आरोप

Sun, 21 Sep 2025 09:26 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 21 Sep 2025 09:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव में मची रार थमने का नाम नहीं ले रही है। अपनी जान को खतरा बता चुके राजा दशरथ माता सीता की विदाई में भी नहीं पहुंचे। ऐसा पहली बार हुआ है। 

विज्ञापन
Dispute between King Dasharatha and  organising committee at Agra Janakpuri mahotsav
जनकपुरी महोत्सव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जनकपुरी महोत्सव के 148 साल के इतिहास में पहली बार हुआ कि दशरथ बिना ही माता सीता की विदाई हो गई। शनिवार को भी राजा दशरथ बने अजय कुमार अग्रवाल शामिल नहीं हुए। वे आयोजन के बीच में ही लंदन रवाना हो गए हैं। उन्होंने बढ़हार में आमंत्रण न मिलने पर आयोजन का बहिष्कार करते हुए अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस आयुक्त से सुरक्षा की मांग के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजा दशरथ बने अजय कुमार अग्रवाल ने बढ़हार भोज के लिए राजा जनक बने राजेश अग्रवाल पर आमंत्रण न मिलने का आरोप लगाते हुए आयोजन का बहिष्कार कर दिया था। उन्होंने आयोजन में अव्यवस्थाओं का हवाला देते हुए दो पार्षदों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। 
विज्ञापन


 

उन्होंने जान से मारने की धमकी मिलने की बात कहते हुए पुलिस आयुक्त से सुरक्षा की मांग के लिए पत्र लिखा था। शनिवार को जनकपुरी महोत्सव में माता जानकी की विदाई हुई, लेकिन इसमें राजा दशरथ शामिल नहीं हुए। इनके बिना ही प्रभु राम बरात लेकर अवध के लिए लौट गए। 

 

राजा दशरथ बने अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि व्यापार के सिलसिले में लंदन आ चुके हैं। बढ़हार का आमंत्रण न मिलने और आयोजन में अपमान होने पर पहले ही मैंने इसका बहिष्कार कर दिया था। सप्ताह भर बाद आगरा लाैटूंगा।

 
विज्ञापन

दो पार्षदों ने प्रेसवार्ता की स्थगित
राजा दशरथ बने अजय कुमार अग्रवाल ने जनकपुरी महोत्सव में दो पार्षदों पर अभद्रता करने और आयोजन के नाम पर वारे-न्यारे करने का आरोप लगाया था। इस पर दूसरे पक्ष के दोनों पार्षदों ने शनिवार की सुबह प्रेसवार्ता करने की घोषणा की। चंद घंटों बाद ही दोनों पार्षदों ने प्रेसवार्ता स्थगित कर दी है। बताया जताया कि आयोजन संपन्न होने के बाद दोनों पार्षद आरोपों का जवाब देने के लिए प्रेसवार्ता करेंगे।


ये भी पढ़ें-UP: 'पुलिस सुनती नहीं...', डिप्टी सीएम के सामने छलका भाजपाइयों का दर्द, कमिश्नरेट सिस्टम के लिए कही ये बात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed