फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP's mandal migrants will strengthen the booths of the district

Agra News: जनपद के बूथों को मजबूत करेंगे भाजपा के मंडल प्रवासी

Sat, 23 Sep 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
BJP's mandal migrants will strengthen the booths of the district
कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान मंडल प्रवासियों से बूथों को मजबूत बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सफल बनाने की अपील की गई।कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने बताया कि प्रत्येक मंडल पर प्रवासी लगाए गए हैं। प्रत्येक मंडल में मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथ की टीम को मजबूत करें। उन्होंने बताया कि आगामी 2 अक्तूबर तक संपन्न होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि मंडल प्रवासी 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बैठक पूर्ण कर लें। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात 24 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर सुनी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने केपी सिंह सोलंकी को फूलमाला व पटका पहनाकर बधाई दी। ऐसे में बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक कौशल साहू बनाए गए। मंचासीन डाॅ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डाॅ. केत सिंह वर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, अनिल पुंढीर, महेंद्र सिंह राणा, कौशल साहू, संजय सोलंकी, रविन्द्र लोधी ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। मंच का संचालन संजय सोलंकी ने किया। इस दौरान सुरेश माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, उत्तमचंद्र पाथरे, संजीव चौहान, योगेश चौधरी, अनुरोध प्रताप सिंह, रूपकिशोर कुशवाह, संजय पुंढीर, केपी सिंह, जितेंद्र, गौरव, रानू वर्मा, रूद्रप्रताप सिंह, भारत गुप्ता, संजय दुबे, अखंड प्रताप सिंह, सुनील, अभय, सुशील, मोहकम सिंह, लालता लोधी, हिमांशु उपाध्याय, अभिषेक भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed