{"_id":"5cf4fb29bdec2206fe06239d","slug":"bjp-workers-postcards-written-by-jai-shri-ram-will-send-to-mamta-banerjee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी को भेजेंगे 'जय श्री राम' लिखे 40 हजार पोस्टकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी को भेजेंगे 'जय श्री राम' लिखे 40 हजार पोस्टकार्ड
Mon, 03 Jun 2019 05:18 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Jun 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल में 'जय श्री राम' के नारे को लेकर देशभर में सियासी घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपाइयों के निशाने पर हैं। कहीं ममता के पुतले फूंके जा रहे हैं तो कहीं जुलूस निकाले जा रहे हैं।
मथुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी को जय श्रीराम लिखे हुए पोस्टकार्ड भेजेंगे। इसके लिए भाजपाइयों को उनका पता उपलब्ध कराया गया है, जिस पर ये कार्ड भेजे जाएंगे।
साल के अंत में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव है। भाजपा हर कीमत पर पश्चिम बंगाल को कब्जाने के लिए अभियान दर अभियान चलाकर जनता में पैठ बनाना चाहती है, जिससे कि विधानसभा चुनाव में परचम लहराते हुए सरकार बना सके।

Trending Videos
फिलहाल भाजपा कार्यकर्ता जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेज रहे हैं। यह पोस्टकार्ड नबन्ना (14 वां फ्लोर) सरत चटर्जी रोड शिबपुर हावड़ा, वेस्ट बंगाल, पिन कोड 711102 के लिए भेजे जा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार ने बताया कि मथुरा भाजपा 40 हजार पोस्टकार्ड पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजेगी। रविवार से कार्ड भेजने शुरू कर दिए गए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार ने बताया कि मथुरा भाजपा 40 हजार पोस्टकार्ड पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भेजेगी। रविवार से कार्ड भेजने शुरू कर दिए गए हैं।