{"_id":"666604c7176e38c01a070874","slug":"bjp-won-not-by-votes-but-by-evms-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-118766-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वोटों से नहीं ईवीएम से जीती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वोटों से नहीं ईवीएम से जीती है भाजपा
Mon, 10 Jun 2024 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव भाजपा वोटों से नहीं ईवीएम से जीती है। इस चुनाव में देश के लोग संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए आगे आए है। भाजपा का लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास नहीं है। अयोध्या के मतदाताओं ने भाजपा को आईना दिखा दिया है।
रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। प्रशासनिक अधिकारियों के बल पर प्रदेश में पांच चिन्हत सीटों को मनमानी कर सपा प्रत्याशी को हराया है। कार्यकर्ताओं ने मतदान कराने के बाद बेटी की तरह अपने वोटों की रक्षा की है। लेकिन फिर भी प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा के एजेंट के रूप में काम किया है।
उन्होंने कहा कि आगे आने वाले चुनाव में जागरूक मतदाता भाजपा को उसकी तानाशाही का जवाब देगा। प्रशासनिक अधिकारी अपने दायित्वों को भूल गए हैं। वह सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को हार का सामना कराया है। लेकिन अधिकारियों ने भाजपा का साथ दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राम तो इस दुनिया में सबको लाए है। राम को भाजपा कैसे ले आई। राम को लाने का दावा करने वाले भाजपा नेता अहंकार से चूर हैं। राम मंदिर तो सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद बना है। राम मंदिर के नाम पर भाजपा पूरे देश में चुनाव लड़ी, लेकिन अयोध्या के मतदाताओं ने भाजपा को हकीकत बता दी। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक राजू यादव, राम नारायण बाथम, सुखवीर सिंह यादव मौजूद रहे।