फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp will reach many villages

संगठन को मजबूत करें पदाधिकारी: भवानी सिंह

Fri, 21 Feb 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
bjp will reach many villages
21एमएनपी-39-भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री और बृज क्? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पदाधिकारी संगठन की मजबूती के लिए काम करें। गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाएं। संगठन से समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ा जाए। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही जनप्रतिनिधि जीतते हैं। यह बातें शुक्रवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

भोगांव रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर संगठन की बैठक दो सत्रों में हुई। पहले सत्र की बैठक में उन्होंने कहा जिले के पदाधिकारी बूथ, सेक्टर, मंडल स्तर के पदाधिकारियों के लगातार संपर्क में रहें। गांव गांव जाकर लोगों को बताएं सरकार ने जनहित में क्या क्या काम किए हैं। नागरिकता संशोधन कानून केे बारे में विरोधी दलों द्वारा किए गए दुष्प्रचार को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा सदस्यों के हिसाब से भाजपा विश्व की एक नंबर की पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व पूरे देश ने स्वीकार कर लिया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, प्रदीप तिवारी, नारम सिंह लोधी, बलवीर धनगर, भूपेंद्र यादव, सोम गुप्ता, सौरभ दुबे, अनूप मिश्रा, सुरेंद्र यादव, सुखराम राजपूत, कविता राठौर, साधना गुप्ता, वीरेंद्र शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सत्र की बैठक में निवर्तमान पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। संगठन महामंत्री ने कहा पार्टी का हर सदस्य महत्वपूर्ण है। पदाधिकारी के बराबर ही कार्यकर्ताओं का सम्मान है। सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, शिवओंकार नाथ पचौरी, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, अनुराग पांडेय, राहुल चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed