फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP trying to secure your home

अपना घर सुरक्षित करने में जुटी भाजपा

Sat, 23 Apr 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 23 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP trying to secure your home
bjp logo
कुंदनिका शर्मा के सपा में शामिल होने के बाद आगरा ग्रामीण से सपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर को तोड़कर भाजपा ने भले ही हिसाब चुकता कर लिया हो लेकिन भाजपा की कई और दीवारें फिलहाल दरकने की कगार पर हैं। पार्टी के कुछ और नेता सपा के संपर्क में हैं। ऐसे तमाम नेता भाजपा पदाधिकारियों की रडार पर हैं। वे अपने सूत्रों के माध्यम से इन पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों भाजपा ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष कुंदनिका शर्मा ने सपा का दामन थाम लिया था। इसके कुछ दिनों बाद बल्केश्वर मंडल के तमाम पदाधिकारियों ने भी साइकिल की सवार कर ली। हालांकि कुछ भाजपाई कुंदनिका की घर वापसी कराने को उनके घर भी पहुंचे थे। मगर, वे नहीं मानी। भाजपाइयों के एक खेमे को यह नागवार गुजरा था। उन्होंने कुंदनिका के घर पहुंचने वाली नेता और कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेश स्तरीय नेताओं को भेज दी। इससे पार्टी के अंदर कलह और बढ़ गई है। इधर, भाजपा पर मंडरा रहा खतरा कम नहीं हुआ है।  पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ और नेता सपा संपर्क में हैं। किसी भी दिन पार्टी को झटका दे सकते हैं। इसमें कुंदनिका शर्मा की ही भूमिका मानी जा रही है। वहीं, पार्टी बल्केश्वर मंडल को फिर से मजबूत करने में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed