{"_id":"5b9cfe0b867a557ebf6cbe44","slug":"bjp-supported-candidates-won-block-pramukh-elections-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा ने ढहाया सपा का किला, तीन सीटों पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा ने ढहाया सपा का किला, तीन सीटों पर कब्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 16 Sep 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपा और सपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी को अपने ही गढ़ में बड़ा झटका लगा है। फिरोजाबाद के जसराना और टूंडला में हुए ब्लाक प्रमुख के उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर इन ब्लाकों में सपा का किला ढहा दिया।
नारखी ब्लाक में पहले ही भाजपा समर्थित महावीर सिंह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हो चुके हैं। शनिवार को आए उपचुनाव के परिणाम में जसराना से कमलादेवी, टूंडला में भंवर सिंह ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए हैं।
जसराना के पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. रामपाल सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कोर्ट की मुहर लगने पर प्रशासन ने नए ब्लाक प्रमुख बनाने के लिए तारीखों का एलान किया तो भाजपा नेता डॉ. संजीव यादव की मां कमला देवी ने नामांकन किया।

कमला देवी जीतीं
वहीं सपा खेमे से डॉ. रामपाल सिंह यादव के नामांकन न करने पर दिलीप यादव ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान दोनों पक्षों में फायरिंग होने पर प्रशासन एलर्ट हो गया। शनिवार को ब्लाक के बजाय एलआर इंटर कॉलेज में वोट डलवाए गए।
मतदान के बाद हुई मतगणना में कमला देवी को 42 एवं दिलीप यादव को 19 मत मिले। दो सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम मोहम्मद रिजवान ने कमला देवी को विजयी घोषित किया।
नामांकन के दौरान हुई फायरिंग की घटना से सबक लेकर जहां मतदान केंद्र एलआर इंटर कालेज को बनाया गया। वहीं पूरे कस्बा को छावनी बना दिया गया। मतदान केंद्र पर एसपीआरए महेंद्र सिंह एवं एडीएम अतुल सिंह डेरा डाले रहे। जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।