फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP State General Secretary makes controversial statement regarding bureaucracy

भाजपा महामंत्री के बिगड़े बोल: 'ऑफिस में घुसकर ऐसी की तैसी करूंगा', रामप्रताप बोले- अफसर खुद को राजा समझते हैं

Thu, 09 Jul 2026 10:39 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 09 Jul 2026 10:39 PM IST
सार

यूपी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चाैहान ने बृहस्पतिवार को आगरा में विवादित बयान दिया। कहा कि अधिकारी खुद को राजा समझते हैं। सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता इस बयान को अफसरों के लिए चेतावनी बता रहे हैं। 

विज्ञापन
BJP State General Secretary makes controversial statement regarding bureaucracy
प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चाैहान का स्वागत करते समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सत्तारूढ़ भाजपा के पदाधिकारियों में अटपटी बयानबाजी करने की होड़ लग गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के बाद अब प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को आयोजित एक स्वागत समारोह में अफसरशाही पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ अधिकारी अपने को राजा समझते हैं। जिस दिन तय कर लिया, ऑफिस में घुसकर ऐसी की तैसी करूंगा।
विज्ञापन


वह यहीं नहीं रुके और आगे कहा कि अफसर सही काम नहीं कर रहे, वक्त आने पर जवाब दूंगा। इसके बाद उन्होंने अपने बयान को संतुलित करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रधान सेवक के बयान से जोड़ने की कोशिश की। उनका सरकार की अफसरशाही को घेरने वाला बयान सोशल मीडिया पर छाया रहा। सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता इस बयान को अफसरों के लिए चेतावनी बता रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का बयान भी चर्चा में रहा था। उन्होंने खुद को रिवॉल्वर बताते हुए कहा था कि जब इसकी रील घूमती है, तो पता ही नहीं चलता कि आदमी की जान कब निकल गई।
विज्ञापन


 

सत्ता का सुख नहीं पाएंगे राम का अनादर करने वाले
इससे पहले महामंत्री का जगह-जगह स्वागत हुआ। सुल्तानगंज की पुलिया पर महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रभु राम का अनादर करने वाले समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दल कभी सत्ता का सुख नहीं पाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की हैट्रिक होने जा रही है। इस दौरान सांसद नवीन जैन, पार्षद मुरारी लाल गोयल, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, राजू परमार, रोहित कत्याल, अनीता खरे आदि मौजूद रहे। वहीं, कुबेरपुर फ्लाईओवर के नीचे जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया व अन्य ने स्वागत किया। इस दौरान सत्यदेव दुबे, अशोक राणा, सहदेव शर्मा, सत्य प्रकाश लोधी, शिवकुमार प्रमुख, संतोष सिकरवार आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed