फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP set to withdraw from power in assembly elections: Vinita

विधानसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से हटना तय: विनीता

Fri, 26 Feb 2021 05:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
BJP set to withdraw from power in assembly elections: Vinita
मैनपुरी। जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कांग्रेस ने विकासखंड जागीर के गांवों में पदयात्रा निकाली। ग्रामीणों को केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की जानकारी दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा का सत्ता से हटना तय है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें।
विज्ञापन

कांग्रेस ने शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों के विरोध में विकासखंड जागीर में तीन किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष ने कहा केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून पूरी तरह किसान विरोधी हैं। देश के अन्नदाता किसान की समस्याओं की भाजपा सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। भाजपा सरकार किसानों पर जबरन किसान विरोधी कानून थोपना चाहती है।
विज्ञापन

इन कानूनों से किसानों का कोई भला होने वाला नहीं है। आज देश में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। किसान को खेती के लिए खाद, बीज, बिजली, पानी समय से नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है। इस मौके पर अरविंद शाक्य, हुकुम सिंह, वीरेंद्र शाक्य, महाराज सिंह, मनोज शाक्य, सर्वेश कुमार, गिरिजा देवी, रामबेटी, नारायण देवी, सावनश्री, सुघर सिंह, बबलू, अनूप कुमार, कैलाश, सुरेश राठौर, विकास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed