{"_id":"637331c4c8e3056b52380d50","slug":"bjp-released-the-list-of-candidates-for-the-by-election-mainpuri-raghraj-shakya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mainpuri By-Election 2022: डिंपल के खिलाफ बीजेपी ने क्यों दिया रघुराज शाक्य को टिकट, जानें चार प्रमुख कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri By-Election 2022: डिंपल के खिलाफ बीजेपी ने क्यों दिया रघुराज शाक्य को टिकट, जानें चार प्रमुख कारण
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:59 AM IST
सार
भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज सिंह शाक्य को बनाया प्रत्याशी। इटावा के रहने वाले हैं रघुराज सिंह शाक्य। इससे पहले समाजवादी पार्टी में रहते हुए वह सांसद और विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डिंपल यादव और रघुराज शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के सामने भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इस चुनाव में कांटे की टक्कर देने के लिए भाजपा ने सपा से सांसद रह चुके व शिवपाल सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले रघुराज शाक्य को टिकट दी है।
वैसे तो रघुराज शाक्य इटावा जिले के रहने वाले हैं, लेकिन माना जा रहा है कि शाक्य वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए भाजपा ने ये फैसला लिया। रघुराज शाक्य को शिवपाल सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता है। वे प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। रघुराज शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी जीता था।
2 of 5
रघुराज शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
27 जनवरी 2017 को रघुराज शाक्य ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे शिवपाल सिंह यादव से जुड़ गए। शिवपाल यादव ने उन्हें अपनी पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में रघुराज शाक्य ने इटावा सदर सीट से दावेदारी की थी। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।
3 of 5
मंत्री जयवीर सिंह के साथ रघुराज शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
रघुराज को टिकट देने के प्रमुख कारण
1-मैनपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा ने जातिगत आंकड़ों को साधने की कोशिश की। यादव के बाद शाक्य जाति के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रघुराज सिंह शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
दूसरा बड़ा कारण
2- रघुराज सिंह शाक्य इटावा के जसवंतनगर नगर के मूल निवासी है। लोकसभा क्षेत्र की जसवंतनगर विधानसभा सीट के मतदाताओं में सेंध लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन
5 of 5
रघुराज शाक्य
- फोटो : अमर उजाला
ये भी दो बड़े कारण
3- रघुराज सिंह शाक्य लंबे समय से सपा से जुड़े रहे, वह शिवपाल सिंह यादव के बेहद करीबी हैं। शिवपाल सिंह के अलग होने पर उन्होंने ने भी सपा छोड़ दी थी। शिवपाल गुट आज भी उनके साथ है।
4- वह दो बार सांसद और एक बार विधायक चुके गए हैं। उन्हें चुनाव लड़ने का बेहतर अनुभव है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।