फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP people are openly threatening in the name of power: Alok

सत्ता के मद में खुलेआम धमकी दे रहे भाजपाई : आलोक

Tue, 04 Jun 2024 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jun 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP people are openly threatening in the name of power: Alok
मैनपुरी। सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने आरोप लगाया है कि सत्ता के मद में भाजपाई सपा कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं। परिणाम आने के बाद सबक सिखाने की धमकी दे रहे हैं। अगर शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो धमकी देने वालों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष सोमवार की शाम आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा मीडिया के सहारे गलत एक्जिट पोल दिखाकर दबाव बना रही है। चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक भाजपा जा सकती है। पूरे देश में इंडिया गठबंधन को मतदाताओं का सहयोग मिला है। मतदाताओं से हारने वाली भाजपा अधिकारियों के माध्यम से चुनाव जीतना चाहती है। हमारा हर एजेंट पूरी तरह सक्षम है। अगर मतगणना में गड़बड़ी होगी तो हम उसका विरोध करेंगे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और चुनाव अयोग में विश्वास करती है। मतगणना के बाद भाजपा का सरकार से जाना तय है। केंद्र में गठबंधन की ही सरकार बनेगी। हार के डर से बौखलाकर भाजपा तरह तरह के भ्रामक प्रचार करा रही है। विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने आरोप लगाया कि कार्यालय से जाते समय सपा कार्यकर्ता अवनीश कठेरिया निवासी कुसुमाखेड़ा को भाजपाइयों ने सबक सिखाने की धमकी दी है। इसकी विस्तार से जानकारी एसपी और सीओ को दे दी गई है। पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक राजू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed