फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP organized Scheduled Caste Mahasammelan in Agra

Lok Sabha Elections: भाजपा ने अखिलेश के 'पीडीए' कार्ड की ढूंढ ली काट, ब्रज में इस तरह रिझाने में जुटी

Mon, 22 Apr 2024 09:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Apr 2024 09:56 AM IST
सार

Lok Sabha Elections: भाजपा ने अखिलेश यादव के 'पीडीए' कार्ड की काट ढूंढ ली है। वह ब्रज में वोटरों को इस तरह रिझाने में जुटी है। 

विज्ञापन
BJP organized Scheduled Caste Mahasammelan in Agra
अमित शाह, अखिलेश यादव - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा ने अनुसूचित जाति महासम्मेलन का आयोजन किया। यह आयोजन धनौली के इन्फ्रेंट्री पब्लिक स्कूल में हुआ। इसमें कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दलितों को उनका हक और उचित सम्मान भाजपा सरकार ने दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर की स्मृतियों को सहेजा जा रहा है। सांसद राजकुमार चाहर ने सीकरी की जनता की पानी की समस्या को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बसपा मुखिया का बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि उन्होंने दलितों के वोट लेकर भी दलितों को हमेशा पीछे रखा। राजनीतिक ताकत हासिल करने के बावजूद दलितों को मुकाम दिलवाने में नाकाम रहीं।
विज्ञापन


सांसद प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर विशेष जोर दें। सरकार अनिवार्य और निशुल्क शिक्षा के लिए दिल खोलकर बजट दे रही है। कौरई में अटल आवासीय विद्यालय स्थापित कराया है। समस्त श्रमिकों के बच्चों को छठवीं से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलेंगे

सांसद चाहर ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलेंगे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राजू प्रधान और संचालन यशपाल राणा ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, विधायक छोटेलाल वर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व विधायक महेश गोयल, मधुसूदन शर्मा, लाल सिंह लोधी, सोनू दिवाकर, निहाल सिंह भोले, गंगाधर कुशवाह, अशोक चाहर, हिम्मत सिंह, महेश कठेरिया, अजय चाहर, फौरन सिंह राठौड़, गंभीर प्रधान, मुकेश प्रधान, जुगेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed