फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Mp Rajkumar Chahar Meets Cm Yogi For Water And Potato center

किसानों के लिए अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र खोलने की सीएम से मांग, सीकरी को मिले चंबल का पानी, सांसद की पेशकश

Fri, 24 Jul 2020 04:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Jul 2020 04:12 PM IST
सार

सींगना में खोला जाए अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र

विज्ञापन
Bjp Mp Rajkumar Chahar Meets Cm Yogi For Water And Potato center
सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके आगरा के सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू शोध केंद्र की स्थापना और फतेहपुर सीकरी में पीने के पानी के संकट को हल करने के लिए चंबल नदी से पानी की आपूर्ति किए जाने पर चर्चा की।
विज्ञापन


सांसद चाहर ने बताया कि उनके लोकसभा क्षेत्र में सदर, किरावली, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह सहित पांच तहसील आती हैं। लगभग सभी तहसील डार्क जोन घोषित हैं। यहां जलस्तर बेहद गहरा है। पानी में फ्लोराइड की मात्रा भी खतरनाक स्तर तक है। ऐसे में चंबल नदी जोकि सीकरी लोकसभा क्षेत्र में करीब 65 किमी तक गुजरती है। 
विज्ञापन


इस नदी का पानी रिवर लिफ्ट से सीधा सप्लाई किया जा सकता है। शोधन की आवश्यकता भी नहीं है। भरतपुर में 150 किमी की दूरी से धौलपुर से चंबल के पानी की सप्लाई की जा रही है। चंबल क्षेत्र को घड़ियाल सेंक्च्युरी घोषित करने के कारण चंबल का लाभ आगरा को नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bjp Mp Rajkumar Chahar Meets Cm Yogi For Water And Potato center
सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
सेंक्च्युरी क्षेत्र को सीमित करके इसके पानी का उपयोग होना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति जताते हुए अधिकारियों से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सांसद ने कहा कि आगरा में सर्वाधिक आलू का उत्पादन किया जाता है।

इसके बाद भी उचित सहूलियतें किसान को नहीं मिल पा रही हैं। आलू का अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र अमेरिका के पेरू में स्थिति है। इसकी शाखा आगरा में होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि किरावली के गांव सींगना में इसके लिए पर्याप्त स्थान है। इस पर भी मुख्यमंत्री ने मौखिक रूप से सहमति जताई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed