{"_id":"5d500b118ebc3e6d1971c12b","slug":"bjp-mp-harnath-singh-yadav-said-now-will-develop-in-kashmir-after-article-370-scrapped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब देश की मुख्यधारा में जुड़ेगा कश्मीर, बिना भेदभाव के होगा विकास: हरनाथ सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देश की मुख्यधारा में जुड़ेगा कश्मीर, बिना भेदभाव के होगा विकास: हरनाथ सिंह यादव
Mon, 12 Aug 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद हरनाथ सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब देश की मुख्य धारा से जम्मू-कश्मीर जुड़ जाएगा। केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ वहां के लोगों को बिना भेदभाव के मिलेगा। भाजपा का एक देश, एक निशान, एक प्रधान का सपना साकार हुआ है।
रविवार को मैनपुरी के भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए का लाभ केवल तीन परिवारों को मिला है। इन अनुच्छेदों की वजह से जम्मू कश्मीर के लोग केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से पिछले 70 सालों से वंचित रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब कश्मीर में विकास के रास्ते खुलेंगे। अलगाववाद और आतंकवाद पूरी तरह समाप्त होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, शिक्षा के अधिकार का लाभ कश्मीर की बालिकाओं को भी मिलेगा। अल्पसंख्यकों के हितों के लिए देश में लागू कानून का लाभ जम्मू कश्मीर के लोग उठा सकेंगे।

सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है। अब जम्मू कश्मीर के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर का लाभ युवाओं को मिलेगा। अनुच्छेद 370 और 35ए के चलते जम्मू कश्मीर के लोग मुख्य धारा से दूर थे।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कट्टर पंथियों की वजह से बेटियों को उनके अधिकार नहीं मिल पाते थे। जम्मू कश्मीर के युवाओं को पूरी तरह गुलाम बनाकर रखा गया था। अब देश में एकरूपता दिखेगी और जम्मू कश्मीर विकास की ओर तेजी से बढ़ेगा।