{"_id":"5cdc1bcebdec220772689d09","slug":"bjp-mp-bhairav-prasad-mishra-quail-ticket-inspectors-in-mahakaushal-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद की दबंगई, ट्रेन में बेटिकट गनर से टिकट मांगने पर टिकट निरीक्षकों को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद की दबंगई, ट्रेन में बेटिकट गनर से टिकट मांगने पर टिकट निरीक्षकों को धमकाया
Wed, 15 May 2019 07:32 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 15 May 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
demo pic
बांदा के भाजपा सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा टिकट निरीक्षक से गनर का टिकट मांगने पर भड़क गए। महाकौशल एक्सप्रेस में बांदा से झांसी के बीच सांसद सफर कर रहे थे। आरोप है कि उन्होंने टिकट निरीक्षकों से गाली गलौज की और धमकाया।
एक टीटी को धक्का भी दिया और मोबाइल भी छीन लिए। झांसी में जीआरपी व आरपीएफ अधिकारियों ने मोबाइल वापस दिलवाए। टीटीई ने आगरा मंडल के डीआरएम से सांसद के विरुद्ध लिखित शिकायत की है।
आगरा मंडल के टीटीई वीरेंद्र कुमार मिश्रा अपने साथी टीटी संजय सिंह के साथ बांदा से अपर क्लास में ड्यूटी कर रहे थे। टीटीई वीरेंद्र ने बताया कि बांदा से गाड़ी के चलने पर ए-1 कोच में 22 नंबर सीट पर सो रहे वर्दीधारी से टिकट मांगा। वर्दीधारी ने खुद को बांदा के सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा का गनर बताते हुए कहा कि टिकट के बारे में सांसद से बात करो।

Trending Videos
इसके बाद सांसद का नंबर मिलाकर टीटीई को दे दिया। आरोप है कि सांसद ने मोबाइल पर धमकाया और चार्ट लेकर उनके कोच में आने को कहा। इस पर दोनों टिकट निरीक्षक एच-1 के सी केबिन में सफर कर रहे सांसद के पास पहुंचे। आरोप है कि सांसद ने दोनों टिकट निरीक्षकों को नौकरी से हटवाने की धमकी दी। गाली गलौज की। मोबाइल छीन लिए।
सांसद के एक साथी ने संजय सिंह को ट्रेन से नीचे फेंकने की कोशिश की। कोच अटेंडेंट ने बचाया। टीटीई ने झांसी कंट्रोल रूम में सूचना दी। इस पर झांसी में गाड़ी के रुकने पर जीआरपी व आरपीएफ अधिकारियों ने पहुंचकर दोनों के मोबाइल वापस करवाए।
टीटीई ने ट्रेन के आगरा पहुंचने पर रेल मंडल प्रबंधक को लिखित में शिकायत की। उनका आरोप है कि संजय सिंह को धक्का देकर फेंकने की कोशिश की गई। डीसीएम संजीव कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। झांसी मंडल को भी इसकी सूचना दी गई है। वहां घटना हुई है।