{"_id":"5cf63308bdec22071b38b836","slug":"bjp-mp-and-mla-proposals-for-development-of-iconic-site-fatehpur-sikri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सीकरी के विकास के लिए सांसद और विधायक ने खींचा खाका, तैयार किए 15 प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सीकरी के विकास के लिए सांसद और विधायक ने खींचा खाका, तैयार किए 15 प्रस्ताव
Tue, 04 Jun 2019 02:29 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते विधायक चौधरी उदयभान सिंह, साथ में सांसद राजकुमार चाहर व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन मंत्रालय की ओर से आइकोनिक साइट घोषित किए गए स्मारक फतेहपुर सीकरी में विकास कार्य होने की उम्मीद जगी है। आइकोनिक सिटी स्कीम में सैलानियों की सहूलियतों के लिए काम कराए जाने हैं। सांसद राजकुमार चाहर और विधायक चौधरी उदयभान ने इन कार्यों की सूची तैयार की है।
सांसद और विधायक ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी। उदयभान सिंह ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के लिए 15 प्रस्ताव तैयार किए हैं। इन्हें विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने के लिए आने वाली टीम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह टीम जल्द ही आएगी।
ताजमहल का भी आइकोनिक साइट के रूप में चयन किया गया है। आइकोनिक साइट घोषित होने से स्मारक और क्षेत्र में पर्यटन विकास के कार्य होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से पर्यटकों का रात्रि ठहराव बढ़ेगा। इससे क्षेत्र में कारोबार चमकेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पर्यटन के नक्शे पर सीकरी की ख्याति बढ़ेगी।

Trending Videos
ये हैं प्रमुख प्रस्ताव
- वीर राणा सांगा के इतिहास से संबंधित खानवा के मैदान की भूमि का सौंदर्यीकरण।
- महाराजा सूरजमल के इतिहास से संबंधित सीकरी चार हिस्सा में उपलब्ध भूमि का सौंदर्यीकरण।
- राजस्व के जनक राजा टोडरमल की बारहदरी एवं आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण।
- भरतपुर मार्ग पर तेरह मोरी बांध का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन दृष्टि से सौंदर्यीकरण।
- रुनकता को आदर्श गांव बनाए जाने की योजना तैयार किए जाने का कार्य।
- बुलंद दरवाजा, फतेहपुर सीकरी से 100 मीटर की दूरी पर उपलब्ध भूमि का सौंदर्यीकरण।
ये है आइकोनिक साइट
पुरातत्व विभाग पर्यटन महत्व वाले स्मारकों को बेहतर पर्यटन सुविधाओं के साथ आइकोनिक साइट के रूप में स्थापित करने जा रहा है। विश्वदाय स्मारक फतेहपुर सीकरी का भी इसमें चयन किया गया है। इसके तहत यहां विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया गया है।