फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Mla Son and Police Sub Inspector Hot Talk at Soron

सिफारिश न मानने पर विधायक पुत्र और दरोगा में नोकझोंक, एक दूसरे पर लगाए आरोप

Thu, 27 Jun 2019 08:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 27 Jun 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
Bjp Mla Son and Police Sub Inspector Hot Talk at Soron
यूपी पुलिस
सोरों गेट पुलिस चौकी पर बुधवार दोपहर बाद विधायक पुत्र और दरोगा में नोकझोंक हो गई। सिफारिश न मानने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। काफी देर तक चौकी पर हंगामा हुआ। दोनों ने ही एक-दूसरे पर अभद्रता के आरोप लगाए। मामले की जांच एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी है। कहासुनी का वीडियो भी वारयल हुआ है।
विज्ञापन


निजी एंबुलेंस चालक मैनपुरी निवासी दिनेश कुमार और कासगंज के मोहित यादव के बीच पिछले दिनों किसी बात पर मारपीट हो गई थी। बुधवार को सोरों गेट पुलिस चौकी के सामने दोनों चालक झगड़ रहे थे। तभी चौकी इंचार्ज सत्येंद्र यादव दोनों को चौकी ले गए।
विज्ञापन


एक पक्ष की सिफारिश सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के पुत्र जसवीर सिंह ने फोन पर की। सिफारिश न मानने पर विधायकपुत्र चौकी पहुंच गए। यहां दरोगा सत्येंद्र यादव और विधायक पुत्र में नोकझोंक और कहासुनी हो गई। चौकी पर हंगामे होने लगा तो लोग जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने समझा बुझाकर विधायकपुत्र को वापस भेज दिया। दोनों ने एक-दूसरे पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं। हंगामे का वीडियो भी वायरल हो गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने मामले की जांच सीओ सिटी आईपी सिंह को सौंप दी है।

विधायक पुत्र जसवीर सिंह का कहना है कि मैं पुलिस चौकी के पास से गुजर रहा था। तभी मेरे पास एक फोन आया। मैं जनप्रतिनिधि पुत्र होने के नाते प्रकरण की जानकारी करने चौकी गया।

वहां चौकी इंचार्ज सत्येंद्र यादव ने मुझसे अभद्रता की और मेरे साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को भी गालियां दीं और मेरे पिता को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed