{"_id":"5eea3d578ebc3e42c623960e","slug":"bjp-mainpuri-news-agr4465785185","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने निकाली बिना अनुमति तिरंगा यात्रा, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने निकाली बिना अनुमति तिरंगा यात्रा, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। कस्बे में बिना अनुमति तिरंगा यात्रा निकाल रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पकड़े गए भाजपा नेताओं और पुलिसकर्मियों के बीच थाने में जमकर झड़प हुई।
चीनी सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बरनाहल मंडल के भाजयुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। बिना अनुमति के निकाली गई यात्रा की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और बरनाहल मंडल के पदाधिकारियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची तो यहां पुलिसकर्मियों और पकड़े गए नेताओं के बीच जमकर झड़प हुई। मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी सिफारिश की। हालांकि पुलिस ने किसी भी सिफारिश को नहीं माना। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा सभी 11 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की जा रही थी।
- पकड़े गए सभी लोग बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
- सुरेश चंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक।