{"_id":"5ef1fdb82e3ab46da0677019","slug":"bjp-leader-complaints-against-priyanka-gandhi-for-corona-patient-deaths-issue-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी वाड्रा के विरुद्ध भाजपा नेता ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका गांधी वाड्रा के विरुद्ध भाजपा नेता ने दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग
Wed, 24 Jun 2020 01:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:14 AM IST
सार
- कांग्रेस महासचिव ने '48 घंटे में 28 कोरोना मरीजों की मौत' का किया था ट्वीट
- भाजपा नेता ने सदर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमितों की मौत पर अब सियासी जंग छिड़ गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इस मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने में जुटी हैं, वहीं दूसरी तरफ आगरा में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने उनके खिलाफ थाना सदर में तहरीर दी है।
विज्ञापन
तहरीर में भाजपा नेता गोविंद चाहर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस महासचिव ने ट्विटर एकाउंट पर आगरा में कोरोना से मरीजों की मृत्यु के संबंध में भ्रमित करने वाली पोस्ट की। इसका जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने भी खंडन किया है। इसलिए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोविंद चाहर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विटर एकाउंट पर वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर एक भ्रमित करने वाली पोस्ट पढ़ने के लिए मिली। इसमें 48 घंटों में भर्ती हुए 28 मरीजों की मृत्यु होना बताया गया।
विज्ञापन
भाजपा नेता बोले- 'जनता में दहशत बढ़ी
पुलिस को तहरीर देते भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने उक्त ट्वीट का खंडन किया है। प्रियंका के ट्वीट से आगरा की जनता में दहशत बढ़ी है। जनता पहले से ही दहशत में हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा को माफी मांगनी चाहिए। अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस संबंध में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाए।
भाजपा नेता गोविंद चाहर ने थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार को तहरीर की कॉपी सौंपी है। इस दौरान अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें:
भाजपा नेता गोविंद चाहर ने थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार को तहरीर की कॉपी सौंपी है। इस दौरान अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें: