फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader becomes president of Nagar Panchayat Sidhpura, Mohanpur and Bhargain

Agra News: नगर पंचायत सिढ़पुरा, मोहनपुर एवं भरगैन के अध्यक्ष हुए भाजपाई

Wed, 21 Feb 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
BJP leader becomes president of Nagar Panchayat Sidhpura, Mohanpur and Bhargain
कासगंज। लोक सभा चुनाव को देखते हुए जिले में भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। जिले की 3 नगर पंचायत के अध्यक्षों को भाजपा की सदस्यता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिलाई है। भाजपा में पिछले एक सप्ताह में में अभी तक 1 हजार से अधिक लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा भाजपा जिलाध्यक्ष के द्वारा किया गया है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि जिले के अन्य कद्दावर नेता भी आगामी समय में भाजपा में शामिल होंगे। जिसकी कोशिशें चल रही हैं।
विज्ञापन



सिढ़पुरा की नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने फिर से भाजपा की सदस्यता ली है। निकाय चुनावों के दौरान कंचन गुप्ता ने बागी होकर चुनाव लड़ा था। ऐसी स्थिति में उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। वह चुनाव जीत गईं और नगर पंचायत की अध्यक्ष बनीं। अब फिर से उनकी घर वापसी हुई है और डिप्टी सीएम ने लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई है। वहीं भरगैन नगर पंचायत के अध्यक्ष चमन सेठ ने भी लखनऊ पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वह भाजपा से पहले से जुड़े हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में सदस्यता ग्रहण कराई है। इसके अलावा मोहनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पुनीत यादव ने निर्दलीय रूप से निकाय चुनाव लड़ा था। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हांसिल की।
विज्ञापन


अब पंचायत अध्यक्ष पुनीत यादव ने बुधवार को लखनऊ के कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण की है। लगातार भाजपा अपना कुनबा बढ़ा रही है। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित तमाम लोगों को लगातार भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने दावा जताया है कि अब तक 1 हजार से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। अभी जिले की राजनीति के और कद्दावर नेता भी शामिल होंगे। इसके लिए कोशिशें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले के तीन नगर पंचायत अध्यक्षों को डिप्टी सीएम के द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सफलता दिलाई गई है। लोग भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ रहे हैं। अब तक 1 हजार से अधिक लोग भाजपा से जुड़ चुके हैं। - केपी सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed