{"_id":"5e37fb2c8ebc3e4b056b84ed","slug":"bjp-leader-beat-by-policeman-in-sirsaganj-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में समर्थक की पैरवी करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में समर्थक की पैरवी करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा, घायल
Mon, 03 Feb 2020 04:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 03 Feb 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
घायल भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद में किसी मामले में अपने समर्थक की पैरवी करने थाने पहुंचे (भारतीय जनता पार्टी) भाजपा नेता की पुलिसकर्मियों ने पिटाई लगा दी। पिटाई से भाजपा नेता घायल हो गए। थाना प्रभारी पूरे मामले की जांच की बात कर रहे हैं।
मामला थाना सिरसागंज क्षेत्र का है। थाने पहुंचे भाजपा अरांव मंडल के पूर्व अध्यक्ष केके राजपूत से थाना परिसर में मुंशी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई।
आरोप है कि बाद में थाना परिसर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष केके राजपूत को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा। इस घटना में भाजपा नेता घायल हो गए। उनके चेहरे पर चोट आई है। इस मामले में थाना प्रभारी सुनील तौमर का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।