{"_id":"617c36e8a8c862657706e428","slug":"bjp-kasganj-tirth-nagari-soron-kp-singh-solanki-chhoti-kashi-kasganj-news-agr513158534","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूकरक्षेत्र सोरोंजी अब तीर्थनगरी : झालरों से जगमग हुए घाट और मंदिर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने वराह मंदिर में की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूकरक्षेत्र सोरोंजी अब तीर्थनगरी : झालरों से जगमग हुए घाट और मंदिर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने वराह मंदिर में की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
कासगंज सोरोंजी में दीपों से जगमग हरि की पौड़ी घाट
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरोंजी। तीर्थनगरी को योगी सरकार द्वारा तीर्थस्थल का दर्जा देने पर चहुंओर खुशी की लहर है। बृहस्पतिवार की रात से जश्न में डूबे सोरों के बाशिंदे शुक्रवार को दिन भर उल्लास मनाते रहे। रात में दीपकों से हरि की पौड़ी के घाट और झालरों से तीर्थनगरी के मंदिर जगमग हुए। दीप मालिकाएं सजाई गईं, आतिशबाजी चलाई गई, माहौल ऐसा था कि मानो दीपावली समय से पूर्व मनाई जा रही हो।
भाजपा जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य व भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने भगवान वराह को लड्डुओं का भोग लगाकर व आरती उतारकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी जाहिर की। कस्बे में बैंड बाजे के साथ भ्रमण कर मुख्यमंत्री के निर्णय पर खुशी भी जताई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सांत्वना पाराशर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, राजवीर भल्ला, सम्पूर्णनंद भारद्वाज, डा. रविकांत गुप्ता, अनीता उपाध्याय, श्रीकांत तिवारी, महेंद्र सिंह राना, कृष्णकांत वशिष्ठ, बृजेश उपाध्याय, आदित्य काकोरिया, संजय दुबे, हेमंत पंडित, नरेश बरबारिया, विनय तिवारी, रामगोविंद महेरे, गौरीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
इधर हरि की पौड़ी के घाट पर दीप मालिकाएं सजाई गईं। मंदिरों को विद्युत चलित आकर्षक झालरों से सजाया गया। पूजा-पाठ किए गए। नित्य की भांति होने वाली आरती के दौरान भी श्रद्धालुओं और साधू-संतों में हर्ष रहा।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र
पालिकाध्यक्ष मुन्नी देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनका आभार जताया है। पत्र में लिखा है कि लंबे समय से चल रही मांग को सरकार ने पूरा कर भावनाओं का सम्मान किया है।

कासगंज के सोरोंजी के तीर्थ स्थल घोषित होने पर भगवान वराह की स्तुति करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य भ- फोटो : KASGANJ