फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP is non-discriminatory, qualified youth are getting jobs

Agra News: भेदभाव रहित भाजपा, योग्य युवाओं को मिल रहीं नौकरियां

Sat, 30 Nov 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 30 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
BJP is non-discriminatory, qualified youth are getting jobs
नियु​क्ति पत्र पाने के बाद नवनियुक्त ग्राम पंचायत अ​धिकारी अ​धिकारियों और विधायक के साथ। - फोटो : संवाद
मैनपुरी। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 14 नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को शनिवार को मैनपुरी आए प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी विभागों में चयन प्रक्रिया हो रही है। पिछली सरकारों ने युवाओं को नौकरी के नाम पर ठगा था।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में मंत्री ने ग्राम पंचायत अधिकारियों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि गांव के विकास का महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। संचालित निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता सुनिश्चित करानी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ नीचे से ही मजबूत होती है। पूर्व की सरकारों में नकल करने वाले छात्र मेरिट के आधार पर चयनित होते थे। एक ही भर्ती में एक ही केंद्र से बाप-बेटा दोनों भर्ती होते थे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री एवं विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 7 वर्ष में लाखों नियुक्तियां की हैं। एक भी भर्ती में भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं मिली है। पिछली सरकारों में जब-जब भर्तियां हुईं, दलाल सक्रिय हो जाते थे। डीएम अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने नव-चयनित योगेश यादव, अंकित यादव, योगेश कुमार, मोहन लाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला, माडंवी गुप्ता, अजीत यादव, अभिनव यादव, रितिक कुमार, राहुल कुमार, कार्तिक राय सिंह, आशीष कुमार, रोहित कुमार, प्रवीन कुमार को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed