फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP government gave a feeling of security

Agra News: भाजपा सरकार ने कराया सुरक्षा का अहसास

Sat, 13 Apr 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP government gave a feeling of security
भाजपा सरकार ने कराया सुरक्षा का अहसास
विज्ञापन


-भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक हुई। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव ने कहा कि समाज के हर वर्ग को भाजपा सरकार ने सुरक्षा का अहसास कराया है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को मिला है। प्रधानमंत्री ने किसानों और महिलाओं को सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को सुरक्षा के साथ रोजगार के अवसर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के कंधों पर इस बार कमल खिलाने की जिम्मेदारी है। महिला मोर्चा योजना बनाकर काम करे। जिसको जो जिम्मेदारी दी जाए उसको ईमानदारी से निभाए। मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने का संकल्प लेकर काम करें। सरकार की योजनाओं को घर घर जाकर महिलाओं को बताएं। लाभार्थियों से संवाद करके उनको अपने हर कार्यक्रम में शामिल करें। पदाधिकारी बूथ को मजबूत करें। मजबूत बूथ से ही हम लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की मैनपुरी में उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सीमा चौहान, शीतल चौहान, ममता चौहान, संगीता दिवाकर, नीतू प्रधान, कोमल शाक्य, अमृता चौहान, अनीता राजपूत, शिवानी शाक्य, सुषमा चौहान, सविता गौतम, माला गौतम, कमलेश रघुवंशी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधी आबादी का भाजपा ने जीता विश्वास

मैनपुरी। भाजपा महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मधुलिका राघव ने कहा कि भाजपा ने आधी आबादी का विश्वास जीता है। महिलाओं के लिए भाजपा सरकार ने लाभकारी योजनाएं दी हैं। महिलाओं को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से निजात मिली है। शुक्रवार को ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि महिला मोर्चा ने लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा प्रभारी, टोली प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है। टोली की सदस्य घर-घर जाकर दस्तक देंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed