फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP district minister's son shot dead in Mainpuri

Agra News: मैनपुरी में भाजपा जिलामंत्री के पुत्र की गोली मारकर हत्या

Fri, 31 Mar 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 31 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP district minister's son shot dead in Mainpuri

विज्ञापन
बेवर मैनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई में बृहस्पतिवार की रात एक दावत कार्यक्रम में हुए विवाद के बाद वर्तमान प्रधानपति ने भाजपा जिलामंत्री व पूर्व प्रधान के 11 वर्ष के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। सूचना पर एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी व साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई निवासी भाजपा के जिला मंत्री व पूर्व प्रधान सुखराम सिंह राजपूत बृहस्पतिवार की देर शाम पड़ोस के रहने वाले उपेंद्र सिंह के पुत्र के मंडप कार्यक्रम में गए थे। वहांं वर्तमान प्रधानपति अनुपम गुप्ता, रमन, रूपेंद्र, अरविंद व पुष्पेंद्र भी दावत में आए हुए थे। रंजिश के चलते अनुपम गुप्ता ने सुखराम सिंह को गालियां देते हुए हाथपाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी बीच अनुपम ने अपनी पिस्टल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दिया। सुखराम भागकर घर में घुस गए। वहां आरोपी व साथी फायरिंग करते रहे। सुखराम के 11 वर्षीय पुुत्र सनी को छत पर खड़ा देख अनुपम ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में सनी को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन से घटना की जानकारी ली। देर रात ही दबिश देकर आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
दावत कार्यक्रम में विवाद के बाद घटना हुई, आरोपी को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
राजेश कुमार, एएसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed