फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Demands Apoligize From Akhilesh Yadav At Jinnah Praise

आगरा में अखिलेश का विरोध: सपा मुखिया का पुतला फूंका, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा- तालिबानी मानसिकता

Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
सार

आगरा में भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। 

विज्ञापन
Bjp Demands Apoligize From Akhilesh Yadav At Jinnah Praise
भाजपाइयों ने अखिलेश का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ के बाद राजनीति में गरमाहट आ गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव का विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार शाम को आगरा में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव का पुलता फूंका। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में पंचकुइयां चौराहे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। सपा नेता पर तालिबानी मानसिकता और जिन्ना की तुलना सरदार पटेल से करने के आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान हेमंत भोजवानी, मनोज गर्ग, यादवेंद्र शर्मा, मुनेंद्र जादौन, रामवीर धाकड़, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, नवीन प्रजापति, शिव कुमार माहौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरदोई में मुख्यमंत्री ने भी किया था पलटवार
हरदोई में सपा अध्यक्ष के जिन्ना की प्रशंसा करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव द्वारा सरदार पटेल से जिन्ना की तुलना करना शर्मनाक है। ये तालिबानी मानसिकता है, जो देश को बांटने में विश्वास रखती है। इसके लिए अखिलेश को देश से माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री के बाद भाजपा के कई नेताओं ने इस बयान की निंदा की थी। वहीं ओवैसी ने भी अखिलेश पर तंज कसा था।
विज्ञापन


दिवाली से पहले जहरीली हवा: रेड जोन में आगरा, देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed