{"_id":"5f78b7f38ebc3eefa7772c4f","slug":"bjp-congress-vhp-kasganj-news-agr462087188","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर सीएम योगी के खिलाफ टिप्पणी पर भिड़े किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर सीएम योगी के खिलाफ टिप्पणी पर भिड़े किसान नेता
विज्ञापन
कासगंज सोरों में फेसबुक पर की गई टिप्पणी का स्क्रीन शॉट
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों (कासगंज)। क्षेत्र नगरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक और किसान यूनियन के नेता भिड़ गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीरदी है। दोनों पक्षों के बीच काफी तनाव बना है।
आरोप है कि किसान नेता प्रवीण शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणाी की।
इस पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक मनोज चौहान का प्रवीण शर्मा से विवाद हो गया। यह विवाद शनिवार देर शाम कोतवाली तक जा पहुंचा। किसान नेता का आरोप है कि मनोज चौहान ने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। प्रवीण ने तहरीर कोतवाली निरीक्षक को दी है। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक मनोज चौहान ने तहरीर में कहा है कि मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने के लिए किसान नेता ने अभद्र टिप्पणी की। उनकी मंशा जातिगत विद्वेश फैलाने की है। इससे कभी भी शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कोतवाली पर दोनों पक्षों के लोग डटे हुए थे।
नगरिया में फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। - राजकुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी।