फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   birth celebration of lalita sakhi of radha in barsana

धूमधाम से मनाया गया राधारानी की प्रधान सखी ललिता का जन्मोत्सव, गूंजे बधाई गीत

Thu, 05 Sep 2019 10:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरसाना (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरसाना (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Sep 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
birth celebration of lalita sakhi of radha in barsana
ललिता सखी का अभिषेक करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
बरसाना में राधारानी की सबसे प्रिय और प्रधान सखी ललिता जी का जन्म राधारानी से दो दिन पहले बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ललिता जी के जन्मोत्सव पर उनके निज गांव ऊंचागांव राधाकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। ललिता सखी के अभिषेक के दर्शनों को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को भाद्रपद की छठ को ऊंचागांव में स्थित ललिता अटा अटोर नामक पहाड़ी पर बने भव्य ललिता मंदिर में दोपहर बारह बजे ललिता जी का अभिषेक कराया गया। सुबह से ही गांव में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। देखते ही देखते ललिता मंदिर परिसर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राधाष्टमीः राधारानी के अभिषेक में होगा सवा सौ किलो पंचामृत, दर्शन का यह है समय
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्त राधारानी की सबसे प्रिय सखी के आगमन के लिए पलके बिछाए थे। दोपहर करीब बारह बजे ललिता मंदिर के सेवायतों ने ललिता जी की श्रीविग्रह को घी, दूध, दही, शहद, बूरा, केसर, जटामसी, चंदन चूरा, नागार मोथा, अगर तगर, पंच मेवा, गुलाब जल, इंत्र, घोघृत आदि का पंचामृत बनाकर अभिषेक कराया गया। 

मंदिर में घंटे घड़ियाल बज रहे थे तथा चहुंओर ललिता सखी व राधारानी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज रहा था। ललिता सखी के दर्शन पाने को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा था। इस दौरान गुर्जर समुदाय के लोगों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया। लोक नृत्य को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। 

ये भी पढ़ें: राधा अष्टमीः मुगलों के हमले के बाद आखिर क्यों कहलाईं विजया लाडली, जानिए पूरी कहानी

ऐसा लगने लगा की द्वापरकालीन लीलाओं का साक्षात्कार हो रहा हो। जन्म से पहले अनुराग सखी द्वारा मंदिर परिसर में बधाई पद गाए गये। इस मौके पर ब्रजाचार्य पीठ के ललिता पीठ के पीठाधीश्वर गोस्वामी कृष्णनंद तैलग, ब्रजाचार्य पीठ के पीठाधीश्वर गोस्वामी उपेंद्र नारायण भट्ट, ब्रजाचार्य पीठ के प्रवक्ता घनश्यामराज भट्ट आदि ने ललिता सखी के अभिषेक कार्यक्रम में भाग लिया।

अभिषेक को लेकर सेवायतों में चले लात-घूंसे

ललिता सखी के जन्मोत्सव के दौरान सेवायतों में अभिषेक को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान अभिषेक के चलते सेवायतों में सरेआम लात घूंसे चले। अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को भी धक्के लगे। ललिता सखी के जन्मोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेने आते है, लेकिन पुलिस प्रशासन का कोई व्यक्ति मंदिर परिसर में मौजूद नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed