फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   birth anniversary of Swami Vivekananda symposium organized by cadets of NCC Army Wing in seminar hall

National Youth Day:  आगरा कॉलेज के प्राचार्य बोले- स्वामी विवेकानंद के संदेश बदल सकते हैं देश की तस्वीर

Fri, 12 Jan 2024 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Jan 2024 12:03 AM IST
सार

आगरा कॉलेज में एनसीसी आर्मी विंग ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आगरा कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के संदेश देश की तस्वीर बदल सकते हैं। 
 

विज्ञापन
birth anniversary of Swami Vivekananda symposium organized by cadets of NCC Army Wing in seminar hall
एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को आगरा कॉलेज के सेमिनार हाल में एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। विषय ''स्वामी विवेकानंद के संदेश व उभरता भारत'' रहा। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ल ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के संदेश को आत्मसात कर लें तो वह देश की तस्वीर बदल सकते हैं।
विज्ञापन


प्रो. शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश की सोई हुई तरुणाई को जागृत करने का काम किया। आज के हमारे युवा जिस उम्र में अपने कॅरिअर को बनाने के बारे में सोचते हैं, स्वामी विवेकानंद ने उस उम्र में विश्वभर में देश की अध्यात्म शक्ति काे पुनर्स्थापित कर दिया था। कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए तैयार है। वित्त, अंतरिक्ष, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकी, विज्ञान, अध्यात्म, कृषि आदि क्षेत्रों में विश्व में अग्रणी राष्ट्र है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को जागृत करने का काम किया। देश से अस्पृश्यता समाप्त करने के लिए देशवासियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन


संचालन सीनियर अंडर ऑफिसर मनस्वी चौधरी ने और अंडर ऑफिसर तारूशी सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सार्जेंट प्रिया ने अतिथियों का स्वागत किया। डाॅ. आनंद पांडेय, प्रतीक मिश्रा, प्रकाश, अनु, प्राची, मोनिका, आशीष यादव, नीलोफर, लक्ष्मी सिंह आदि कैडेट्स ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed