फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bills worth lakhs continue to arrive even after the connection is cut, farmers stage protest

Agra News: कनेक्शन कटने के बाद भी आ रहे लाखों के बिल, किसानों ने दिया धरना

Sun, 19 Apr 2026 03:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Bills worth lakhs continue to arrive even after the connection is cut, farmers stage protest
फोटो। फतेहाबाद एसडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसान नेता व ग्रामीण
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव पुरा जाटव में बिजली बिलों की विसंगतियों और अघोषित कटौती को लेकर किसानों का धैर्य जवाब दे गया। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के बैनर तले शनिवार को ग्रामीणों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर फर्श बिछाकर तीन घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि विभाग ने कनेक्शन काटने के बावजूद बिल भेजना बंद नहीं किया है।
विज्ञापन




गांव पुरा जाटव के ग्रामीणों के साथ भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरणसिंह के जिला प्रवक्ता प्रदीप गुर्जर के नेतृत्व में शनिवार को एसडीओ कार्यालय के बाहर फर्श डालकर धरना प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग ने लाखों रुपए का बिल भेज दिया गया है, जबकि हमारे घर पर एक ही बल्ब जलता था। बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिए। लगभग पिछले दो महीने से गांव के अधिकांश घरों में बिजली नहीं आ रही है। पूर्व में भी बिजली अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था। तब आश्वासन दिया गया था कि जल्दी ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। 2 महीने के बाद भी बिजली सप्लाई चालू नहीं की गई है। तीन घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन खत्म किया गया। अधिशासी अधिकारी तृतीय फतेहाबाद शैलेंद्र कटियार ने बताया जिन लोगों ने बिल जमा कर दिए हैं उनकी विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई है। जब तक बिल जमा नहीं किए जाएंगे तब तक बिजली सप्लाई चालू नहीं होगी। धरना देने वालों में जिला प्रवक्ता प्रदीप गुर्जर, सचिन सिंह, रामबाबू, बहादुर सिंह, मोहर सिंह, प्रधान राजेंद्र सिंह, मातप्रसाद, महारा सिंह माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed